कैसे बनाएं देहाती चिकन / इंडियन स्टाइल चिकेन बनाने की विधि
देहाती चिकन रेसिपी (Dehati chicken recipe in Hindi)
- 1/2 किलो चिकन
- 3 टेबलस्पून घी
- 2 टेबलस्पून दही
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1/2 कप दूध
- 1 टेबलस्पून घिसा हुआ लहसुन अदरक का पेस्ट
- 1 टी स्पून चाट मसाला पाउडर
- 1 टेबलस्पून चिकन मसाला पाउडर
- 1 टेबलस्पून गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून काजू
- 1 कप टमाटर की प्यूरी
- 1 टी स्पून फ्रेश क्रीम
- आवश्यकता अनुसार पानी
- 1 टी स्पून मक्खन
- 1/2 कप कटा हुआ प्याज
तरीका
सबसे पहले बाउल लेंगे और उसमे डाल देंगे चिकन (चिकन को अच्छे से धो ले)डालेंगे घिसा हुआ लहसुन अदरक डालेंगे नमक,लाल मिर्च पाउडर,दही अब अच्छे से मिला देंगे और १५ मिनट के लिए मैरीनेट करने के लिए रख देंगे
अब एक पैन लेंगे और डालेंगे घी डालेंगे कटा हुआ प्याज और २ मिनट तक भूनेगे डालेंगे टमाटर और लहसुन अदरक और इन सब को अच्छे से भूनेंगे और डालेंगे काजू और अच्छे से मिला देंगे |
अब एक जार लेंगे और उसमे भुना हुआ मसाला डाल देंगे और एक पेस्ट तैयार कर लेंगे पेस्ट तैयार है
अब फिर से पैन मै डालेंगे मक्खन और डालेंगे भुना हुआ पेस्ट डालेंगे नमक डालेंगे दूध,क्रीम और सबको अच्छे से मिला देंगे
अब डालेंगे चिकन मसाला,गरम मसाला लाल मिर्च पाउडर,चाट मसाला पाउडर सबको अच्छे से मिला दे|
अब ढक देंगे २ मिनट के लिए ताकि मसाला अच्छे से पक जाए जब सारा तेल ऊपर आ जाए तब मैरीनेट किया हुआ चिकन डाल देंगे और इसे अच्छे से मिला देंगे
चिकन अच्छे से भून गया है अब डालेंगे पानी डालेंगे कसूरी मेथी और १०-१५ मिनट के लिए ढक के पकाएंगे चिकन बनकर तैयार है

Comments
Post a Comment