चिकन टंगड़ी रेसिपी (Tangri chicken Recipe) Chicken Tangdi Kabab
चिकन टंगड़ी रेसिपी (Tangri chicken Recipe) Chicken Tangdi Kabab \ भारत में चिकन को काफी पसंद किया जाता है चाहे उसे ग्रेवी के रूप में बनाया जाएं या फिर ग्रिल करके। तो आज हम चिकन की मुंह में घुल जाने वाले चिकन टंगड़ी कबाब की रेसिपी बता रहे हैं। इसमें चिकन के लेग्स को स्वदिष्ट पेस्ट में मैरीनेट करके तंदूर में ग्रिल करके तैयार किया जाता है। आपने चिकन से बनी हुई विभिन्न प्रकार की डिशेज़ टेस्ट की होगी, लेकिन अगर कुछ नया टेस्ट करना चाहती हैं तो टंगड़ी कबाब खाएं। मेरिनेटेड चिकन और साबुत मसाले के कॉम्बिनेशन से बना टंगड़ी कबाब आपको ज़रूर पसंद आएगा। ढेर सारे मसालों के साथ मैरिनेट करके ग्रिलर में ग्रिल किया गया टंगड़ी कबाब की खुशबू से ही किसी के भी मुंह में पानी आने लगता है। खाने में इसका स्वाद ऐसा होता है कि इससे खाने वाला लंबे समय तक इसके स्वाद को भुला नहीं पाता है। आइए इसकी आसान और टेस्टी रेसिपी के बारे में जानें। कितने लोगों के लिए: 2 तैयारी का समय: 10 मिनट पकने का समय: 30 मिनट कुल समय: 40 मिनट ...