Butter Chicken Recipe in Hindi | बटर चिकन रेसिपी बनाने की विधि

 

Butter Chicken  Recipe in Hindi | बटर चिकन रेसिपी बनाने की विधि

बटर चिकन बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है। वैसे तो यह एक पंजाबी डिश है परंतु यह अब पुरे भारत मे प्रसिद्ध है। इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब है। पंजाबियो का तो खाना ही तरी और ग्रेवी से होता है तो जितना ज्यादा बटर डाले उतना अच्छा है  जितना इसका स्वाद अच्छा है उतना ही बनाना इसे आसान है। बाहर जाकर किसी रेस्टोरेंट मे खाने से अच्छा है इसे घर पर बनाने और अपने दोस्तों, रिश्तेदारो और मेहमानों का मन लुभाए



बटर चिकन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री:बटर चिकन बनाने के लिए आपको पहले इसे मैरिनेट करना है, जिसके लिए आपको ज़रूरत है भूने चिकन, टमाटर प्यूरी, क्रीम और मसालों की। नॉनवेज खाने वालों को यह डिश काफी पसंद है, अक्सर पार्टी में इसे बनाया जाता है। आप चाहे तो इसे घर पर भी ट्राई कर सकते हैं।

बटर चिकन बनने का समय

बटर चिकन बनाने मे ३०-४० मिनट का समय लगता है। इसकी सामग्री तैयार करने मे १५  मिनट का समय लगता है।

सदस्यो के अनुसार

ऊपर दी गई विधि के अनुसार बटर चिकन ४-५ लोगो के लिए काफी है। आप चाहे तो सदस्यो के अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा सकते है

बटर चिकन रेसिपी (Butter Chicken) in Hindi

बटर चिकन मे जितना बटर और क्रीम डलती है उतना ही इसका स्वाद बढ़ जाता है। पंजाबी डिश मे जब तक अच्छी तरी और ग्रेवी ना हो उसका स्वाद नी आता तो ध्यान रखे ग्रेवी अच्छी रखे।
 Course Main Dish
 Cuisine Indian, Mughlai
 Prep Time 15 minutes
 Cook Time 40 minutes
 Total Time 55 minutes
 Servings 5 people

सामग्री

  1. 500 gm चिकन
  2. 1 टी स्पून दही
  3. 1 टी स्पून निम्बू का रस
  4. 1 प्याज़
  5. 2 टी स्पून लाल मिर्च
  6. 2 टी स्पून अदरक लहसून का पेस्ट
  7. 5-6 टी स्पून बटर
  8. 2 टी स्पून क्रीम
  9. 3-4 टमाटर
  10. 1 टी स्पून गरम मसाला
  11. 3-4 हरी मिर्च
  12. 1/2 टी स्पून हल्दी
  13. 2 टी स्पून जीरा पाउडर
  14. 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  15. नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि - How to make बटर चिकन रेसिपी (Butter Chicken)

  • सबसे पहले चिकन के टुकड़े ले और उन्हें अच्छे से पानी से साफ करले। इतना करने के बाद एक बर्तन मे अदरक लहसून का पेस्ट, निम्बू का रस, मिर्च, नमक, दही डालकर एक पेस्ट बनाले और चिकन के पीसेज को उसमे डालकर अच्छे से मिला ले। ध्यान रखे की चिकन के पीसेज पर पेस्ट अच्छे से लिपट जाए।
  • इतना करने के बाद कढ़ाई मे बटर डाले और कटा हुआ प्याज़ डालकर उसमे भुने जब प्याज़ हल्का सुन्हेरा हो जाए तब उसमे बाकि मसाले और टमाटर डाल दे और सभी मिश्रण को अच्छे से मिला ले।
  • अब एक कढ़ाई ले उसमे बटर डाले और उसमे चिकन के टुकड़े डाले और उनको तले जब तक चिकन के पीसेज थोड़े सॉफ्ट ना हो जाए। कुछ देर चलने के बाद जब चिकन के पीसेज सॉफ्ट हो जाए तो उसमे जो प्याज़ टमाटर वाला पेस्ट है वो डाले और अच्छे से मिलाए।
  • अब सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाए और गैस को धीमा करदे। कढ़ाई को ढक के रख दे। इतना करने के बाद कुछ देर के लिए एसई पकने के लिए छोड़ दे।
  • कुछ देर बाद गैस बंद करदे। अब गरम गरम बटर चिकन निकाल कर उसपे धनिया पत्ता और क्रीम डाल कर गरम गरम परोसे।

Comments