चिकन चेत्तीनाद रेसिपी (Chicken chettinad Recipe

 

चिकन चेत्तीनाद रेसिपी (Chicken chettinad Recipe)

चिकन चेत्तीनाद रेसिपी : चिकन चेत्तीनाद एक लोकप्रिय साउथ इंडियन रेसिपी है। ​नॉनवेज खाने वालों को यह चिकन की यह डिश बहुत पसंद आएगी। इसमें नारियल की चटनी और प्याज का जबरदस्त स्वाद आएगा। इस डिश को आप डिनर पार्टी आदि के दौरान बना सकते हैं। 



  • कितने लोगों के लिए: 5
  • तैयारी का समय: 
  • पकने का समय: 
  • कुल समय: 


चिकन चेत्तीनाद की सामग्री

  • 500 ग्राम चिकन
  • 75 ml (मिली.) तेल
  • 150 ग्राम प्याज
  • 100 ग्राम टमाटर
  • 2 ग्राम दालचीनी स्टिक
  • 2 ग्राम लौंग
  • 2 ग्राम इलायची
  • 5 ग्राम जीरा
  • 2 ग्राम कढ़ी पत्ता
  • 10 ग्राम हल्दी पाउडर
  • नमक
  • 25 ग्राम धनिया पत्ती
  • पेस्ट बनाने की सामग्री :
  • 100 ग्राम प्याज
  • 50 ग्राम अदरक
  • 50 ग्राम लहसुन
  • 50 ग्राम सौंफ
  • 20 ग्राम जीरा
  • 10 ग्राम लाल मिर्च
  • 100 ग्राम नारियल

चिकन चेत्तीनाद बनाने की वि​धि

  • 1.पेस्ट को बनाने में लगने वाली सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पीस लें।
  • 2.इसके बाद चिकन को 16 पीस में एक बराबर काटकर बनाए गए पेस्ट में डालकर रख दें।
  • 3.फिर धनिया पत्ती, टमाटर और प्याज काटें।
  • 4.एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें दालचीनी स्टिक, इलायची, लौंग और जीरा डालकर भूनें।
  • 5.इसके बाद इसमें कटी हुई प्याज और कढ़ी पत्ता डालकर हल्का भूरा रंग होने तक भूनें।
  • 6.फिर इसमें टमाटर डालें।
  • 7.सभी चीजों के भुन जाने के बाद इसमें चिकन और हल्दी पाउडर मिक्स करके दस मिनट के लिए पकाएं।
  • 8.इसमें स्वादानुसार नमक डालें, ढक्कन लगाएं और इसे पकने दें। लाल मिर्च या कालीमिर्च डाले अगर आपको जरूरत लगे।
  • 9.हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें।

Comments