चिकन मंचूरियन बनाने का आसान तरीका Chicken manchurian recipe in Hindi

 चिकन मंचूरियन बनाने का आसान तरीका Chicken manchurian recipe in Hindi

चिकन मंचूरियन लाखों लोगों की पसंद की रेसिपी है। इसे भारत और दुनिया के अलग-अलग राज्यों में खूब पसंद किया जाता है क्योंकि खाने में बेहद स्वादिष्ट और चटपटे स्वाद वाली यह रेसिपी होने से लाखों लोग इसे खास मौके पर खाना पसंद करते हैं।

आज हम यहां चिकन मंचूरियन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इसे बनाने में नाही ज्यादा सामग्री की जरूरत है और नाही ज्यादा समय की। तो आपको जब भी चिकन मंचूरियन रेसिपी खाने का मन करे तब आसानी से घर पर बनाकर परोसे। तो चलिए देर न करते हुए Chicken manchurian recipe in hindi में बनाना शुरू करते हैं।




  • कितने लोगों के लिए: 4
  • तैयारी का समय: 
  • पकने का समय: 
  • कुल समय: 


चिकन मंचुरियन की सामग्री

  • 250 ग्राम चिकन का कीमा
  • 2 अंडे , फेंटा हुआ
  • 3/4 कप मैदा
  • 1/2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट
  • (डीप फ्राई करने के लिए) तेल
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून लहसुन , बारीक कटा हुआ
  • 1/2 कप प्याज़ , बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च , बारीक कटा हुआ
  • सॉस बनाने के लिएः
  • 3 टेबल स्पून मक्की का आटा
  • 1/2 कप पानी
  • 2 टेबल स्पून सिरका
  • 2 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून सोया सॉस
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 2 टेबल स्पून सेलेरी
  • 2 कप पानी

चिकन मंचुरियन बनाने की वि​धि

  • 1.चिकन के साथ अंडे, मैदा, अजीनोमोटो, अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
  • 2.करीब पांच से 10 मिनट के लिए साइड रख कर छोड़ दें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।
  • 3.आंच को तेज़ रहने दें और बैटर के दो छोटे चम्मच तेल में डालकर फ्राई कर लें। गाढ़े भूरे रंग के हो जाने के बाद इन्हें निकाल कर टिशू पेपर पर रखें।
  • 4.अब दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें। उसमें लहसुन और प्याज़ को तेज़ आंच पर फ्राई कर लें। जब प्याज़ सुनहरे रंग की हो जाए, तो इसमें शिमला मिर्च डालें।
  • 5.दो से तीन बार मिक्सचर को चलाएं। अब इसमें सॉस का मिक्सचर डालें। आंच को हल्का कर दें।
  • 6.जब मिक्सचर में सॉस गाढ़ी हो जाए, तो इसमें फ्राई की बॉल्स डालें। एक से दो बार चलाएं। गर्मा-गर्म सर्व करें।

Comments