चिकन मसाला रेसिपी (Chicken masala Recipe)
चिकन मसाला रेसिपी (Chicken masala Recipe)
चिकन मसाला का चटपटा स्वाद सभी को पसंद होता है। आपके घर कोई भी आये उसको आप चिकन मसाला बनाकर खिला सकते है। वैसे तो चिकन मसाला सभी जगह मिल जाता है लेकिन किसी भी रेस्टोरेंट मे जाकर खाने से अच्छा है अपने ही हाथ से बनाए और सबको खिलाए। इसकी सामग्री भी आसानी से मिल जाती है। अगर आप इसे रेगुलर बनाएंगे तो आप इसे बनाने मे माहिर हो जाएंगे। यह बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। सब इसे बड़े स्वाद से खाते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट चिकन मसाला बनाकर सभी को खुश कर सकते है
- कितने लोगों के लिए: 8
- तैयारी का समय:
- पकने का समय:
- कुल समय:
चिकन मसाला की सामग्री
- 1 किलो (सिका हुआ, टुकड़ों में कटा हुआ) चिकन
- 2 छोटे चम्म्च (लहसुन के साथ कुटा हुआ ) अदरक
- 1 टी स्पून लहसुन
- 3 कप प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2 कप टमाटर , बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 तेजपत्ता
- 2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 कप तेल
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 2 टेबल स्पून क्रीम
चिकन मसाला बनाने की विधि
- 1.तेम गर्म करें और इसमें जीरा डालें।
- 2.जब यह चटकने लगे तो इसमें प्याज का मिश्रण डालें और तेज आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- 3.टमाटर डालें और तेल अलग होने तक भूनें।
- 4.इसमें गरम मसाला, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 5.आंच को तेज रखें, इसमें चिकन के टुकड़े डालें और मसालें में चिकन के पीस पूरी तरह मिल जाएं।
- 6.आधा कप पानी डालें और उबाल आने दें।
- 7.आंच को धीमी कर दें और चिकन को मुलायम होने तक पकने दें।
- 8.हरा धनिया और क्रीम से गार्निश करके सर्व करें।

Comments
Post a Comment