चिकन कोरमा बनाने की विधि- How to make चिकन कोरमा
चिकन कोरमा बनाने की विधि- How to make चिकन कोरमा -
चिकन कोरमा एक बेहतरीन नॉनवेज डिश है. यह अवध में खूब पसंद की जाती है. चिकन को घी, दही और कुछ मसालों के साथ पकाया जाता है. प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स में इस जायका तो मिल जाता है, अगर आप बनाना सीखना चाहते हैं तो इस रेसिपी से आपको वैसा ही स्वाद मिलेगा|चिकन कोरमा की उत्पति मुगल काल में हुई थी, इस रेसिपी में चिकन को साबुत मसालों, दही, प्याज, केसर और साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है।
चिकन कोरमा की सामग्री
- 1/2 kg चिकन
- 1 कप तेल
- 2-3 घी
- 8-10 इलाइची
- 6-7 लौंग
- 2 टेबल स्पून लहसुन
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबल स्पून मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1 कप दही
- 2 (फ्राइड, दही के साथ पीस हुई) स्लाइसड प्याज
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ) केसर
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
चिकन कोरमा बनाने की विधि\How to make चिकन कोरमा
- 1.एक पैन में घी गर्म करें, इसमें घी डालें।
- 2.इसमें इलाइची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें।
- 3.इसके बाद इसमें चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।
- 4.इसे लगातार चलाएं।
- 5.एक बार जब यह ब्राउन हो जाएं तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- 6.स्वादानुसार नमक डालें।
- 7.अदरक का पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज का मिश्रण डालें, इसे एक मिनट तक पकने दें।
- 8.इसके बाद गरम मसाला और केसर डालें।
- 9.अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो इसे ढकने से पहले थोड़ा पानी डालें। मसाला चिकन के साथ अच्छी तरह मिल जाए।
- 10.इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- 11.बीच-बीच में इसे चलाते रहे।
- 12.हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

Comments
Post a Comment