हैदराबादी बिरयानी रेसिपी (Hyderabadi Biryani Recipe) in Hindi

 

हैदराबादी बिरयानी रेसिपी (Hyderabadi Biryani Recipe) in Hindi

अगर आप हैदराबाद में नहीं रहते है और हैदराबाद के बिरयानी को मिस कर रहे है तो अब ज्यादा मिस करना छोड़िये और घर पे बनाये हैदराबाद जैसी चिकन दम बिरयानी |



आप सोच रहे होंगे कि ये चिकन बिरयानी तो सुना था लेकिन मैं बार बार चिकन दम बिरयानी क्यों क्यों बोल रही हु? तो मैं आपको बता तो कि बिरयानी बनाने के भी कई विधि होती है | और चिकन बिरयानी और चिकन दम बिरयानी में भी बहुत फर्क होता है | और इसका टेस्ट चिकन बिरयानी से ज्यादा अच्छा होता है | क्योंकि चिकन बिरयानी में हम चावल और चिकन को हम अलग अलग आधा पका लेते है फिर उसे हम एक साथ पकाते है|

हैदराबादी बिरयानी मे सब्ज़ियों का अलग ही स्वाद होता है। मौसम के हिसाब से सब्ज़िया डाले तो उसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा।
 Course Main dishes
 Cuisine Hyderabadi, Indian
 Prep Time 20 minutes
 Cook Time 40 minutes
 Total Time 1 hour
 Servings 5 people

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 2 टी स्पून तेल
  • 1/2 कप दूध
  • 1 प्याज़
  • 2 टी स्पून काजू
  • 2 टी स्पून बादाम
  • 1 टी स्पून घी
  • 2 टी स्पून किसमिस
  • 2-3 काली इलायची
  • 3 तेज़ पत्ता
  • 3-4 लौंग
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 टी स्पून बिरयानी मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2-3 आलू
  • 1/4 कप फूलगोबी
  • 3/4 कप गाजर
  • 1 कप दही
  • 1 टी स्पून धनिया पत्ता
  • 2 टी स्पून क्रीम

बनाने की विधि - How to make हैदराबादी बिरयानी रेसिपी (Hyderabadi Biryani Recipe)

  1. चावल को साफ करके धो ले और आधे घंटे तक भिगो दे। प्याज़ को बारीक़ कट कर ले। अदरक को बारीक पीस ले।
  2. एक पतीले मे चार चम्मच घी गर्म करले , इसमें जीरा, इलायची, लौंग , तेज़ पत्ता, डाल चीनी, काजू, बादाम, किशमिश आदि डाल कर भून ले जब तक वो लाल ना हो जाए।
  3. २ मिनट बाद इसमें प्याज़ डाल दे। प्याज़ हल्का भूरा होने पर उसमे उसमे अदरक का पेस्ट दाल दे कुछ देर मिलकर लाल मिर्च और नमक डाले। अब सभी बारीक़ कटी हुई सब्ज़ियों को डालकर अच्छे से पकाए। गैस पर छोड दे जबतक सब्ज़िया पक ना जाए। सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाए।
  4. अब इस मिश्रण मे चावल डाल कर चार कटोरी पानी डाल कर धक कर रख दे। जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच को हल्का कर दे।
  5. जब चावल अच्छी तरह पक जाए तो गैस को बंद कर दे। गरमा गरम हैदराबादी बिरयानी तैयार है इसपर काजू, बादाम डालकर गरम गरम परोसे।

Comments