टेस्टी एंड क्रंची चिकन पॉपकार्न रेसिपी Popcorn Chicken Recipe in Hindi
टेस्टी एंड क्रंची चिकन पॉपकार्न रेसिपी Popcorn Chicken Recipe in Hindi
पॉपकॉर्न चिकन बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब डिश है। इसे खाने का मज़ा ही कुछ और है। नॉन वेज खाने वाले तो इसे बड़े ही चाव से खाते है। पॉपकॉर्न चिकन को आप जब चाहे बनाकर सभी को खिला सकते है। यह सभी की मनपसंद डिश होता है।पॉपकॉर्न चिकन का स्वाद बहुत ही क्रिस्पी और चटपटा होता है। इसमें मसाले ज्यादा डाले जाते है जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। आप पॉपकॉर्न चिकन को रोटी, नान या किसी भी चीज़ के साथ आसानी से खा सकते हैपॉपकॉर्न चिकन एक ऐसा व्यंजन है जिसमें चिकन के छोटे, काटने वाले आकार के टुकड़े होते हैं जिन्हें तोड़कर तला जाता है
- कितने लोगों के लिए: 4
- तैयारी का समय:
- पकने का समय:
- कुल समय:
सामग्री चिकन पॉपकॉर्न
चिकन ब्रेस्ट छोटे टुकड़ों में कटे हुये२
नमक स्वादानुसार
रेड चिल्ली फ्लेक्स १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच
कालीमिर्च पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
नींबु का रस १ छोटा चमच
लेमन ज़ेस्ट / नींबु की छाल १ छोटा चम्मच
धनिया पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
अंडा १
ब्रेड क्रम १ कप
मेयोनेज़ ४ बड़े चम्मच
नींबु का रस १ छोटा चम्मच
हालापीनो कटा हुआ१/२(आधा) बड़ा चमचा
रेड चिल्ली सॉस १ छोटा चम्मच
ऑइल तल ने के लिए
विधि
स्टेप 1
एक बाउल में चिकन के टुकड़ों के साथ डालें नमक, एक छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स्, काली मिर्च पावडर, एक निंबु का रस, लेमन ज़ेस्ट और धनिया पावडर और अच्छे से मिलायें।
स्टेप 2
अंडे को अच्छे से फेंटे और इसमें मिलायें। फिर डालें ब्रेडक्रम्ब्स् और अच्छे से मिला कर 10-15 मिनिट के लिये रख दें।
स्टेप 3
मेयो डिप बनाने के लिये एक दूसरे बाउल में डालें मेयोनेज़, एक छोटा चम्मच निंबु का रस, हालापिनोज़, रेड चिल्ली सॉस और बचा हुआ रेड चिल्ली फ्लेक्स् और अच्छे से मिलायें।
स्टेप 4
एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें और चिकन के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
स्टेप 5
फिर इन्हे एक अबज्ञौरबेंट पेपर पर छानें और मेयो डिप के साथ गरमागरम परोसें।

Comments
Post a Comment