Tandoori Chicken Recipe in Hindi | तंदूरी चिकन रेसिपी बनाने की विधि

Tandoori Chicken Recipe in Hindi | तंदूरी चिकन रेसिपी बनाने की विधि

 तंदूरी चिकन एक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन है। वैसे तो सभी चिकन डिशेस बहुत ही लाजवाब होती है पर चिकन तंदूरी की बात ही अलग है। जितना ये टेस्टी होता है उतना ही बनाना इसे आसान है। नॉन वेज खाने वाले तो इसे बड़े ही चाव से खाते है। आपके घर कोई भी मेहमान आये उसको बना के खिलाए। किसी भी रेस्टोरेंट मे जाकर खाने से अच्छा है अपने ही हाथ से बनाए और सबको खिलाए।


तंदूरी चिकन को बनाने के लिए सामग्री: यह एक पर्फेक्ट डिनर पार्टी स्नैक है जिसे मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। जूसी और मसालों से भरपूर यह रेसिपी बेहद ही लाजवाब है। इसे आप प्याज के लच्छों या फिर पुदीने की हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

तंदूरी चिकन बनने का समय

तंदूरी चिकन बनाने मे ३० मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तयारी करने मे २० मिनट का समय लगता है।

सदस्यो के अनुसार

तंदूरी चिकन ४-५ लोगो के लिए काफी है। अगर आप चाहे तो सदस्यो के अनुसार विधि की मात्रा बढ़ा सकते है।

तंदूरी चिकन (Tandoori Chicken) in Hindi

तंदूरी चिकन को आप चाहे तो माइक्रोवेव करने की जगह तंदूर पर भी गरम कर सकते है। इससे तंदूरी चिकन का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।
 Course Main Dish
 Cuisine Indian, Punjabi
 Prep Time 20 minutes
 Cook Time 35 minutes
 Total Time 55 minutes
 Servings 5 people

सामग्री

  • 7-8 पीसेज चिकन
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 3/4 टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून निम्बू का रस
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 2 टी स्पून तेल
  • 100 gm दही
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि - How to make तंदूरी चिकन (Tandoori Chicken)

  1. सबसे पहले चिकन को ले और उसे अच्छी तरह धोकर साफ करले। अब चिकन के बराबर टुकड़े करले।
  2. एक बाउल ले उसमे नमक, दही, अदरक लहसून का पेस्ट, लाल मिर्च, निम्बू का रास, गरम मसाला, हल्दी, थोड़ा सा तेल आदि डालकर अच्छे से मिलाए और उसमे चिकन के टुकड़े डाले। इस मिश्रण मे चिकन के टुकड़े अच्छे से मिलाए। बाउल को कुछ देर के लिए रख दे।
  3. अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव मे १०-१५ मिनट के लिए रख दे ताकि चिकन अच्छे से पक जाए। पकने के बाद निकाल के उसपे अच्छे से बटर लगाए और २-३ मिनट के लिए फिर से माइक्रोवेव मे रख दे।
  4. कुछ देर बाद जब चिकन अच्छे से पक जाए तो उसे निकाल ले। प्लेट मे गरमा गरम चिकन निकाले उसपर चाट मसाला और निम्बू लगाकर अच्छे से सर्व करे। आपका गरमा गरम तंदूरी चिकन तैयार है।

Comments